Weird Monkey Species in Hindi
इस ब्लॉग में आप कुछ ऐसे दुर्लभ बंदरों के बारे में जानेंगे जिनके बारे में आपको शायद पहले पता नहीं होगा। इनमें से कुछ बंदर बहुत ही खूबसूरत है तो कुछ दिखने में बहुत ही अजीब, कुछ बंदरों की पूँछ बहुत बड़ी है तो कोई बंदर ही बहुत छोटे है। उम्मीद है आपको ये ब्लॉग पसंद आएगा।
Bald Uakari
ये बंदर ब्राज़ील और पेरू के अमेज़न नदी के आसपास के इलाकों में पाये जाने वाले बंदर है जिनके पूरे शरीर में बाकि बंदरों की प्रजाति के मुकाबले बहुत घने और लम्बे बाल होते है लेकिन सिर पर एक भी बाल नहीं होता यही कारण है कि इसे Bald Uakari नाम दिया गया है। इन बंदरों का चेहरा भी पूरा लाल रंग का होता है। इन बंदरों में जिसका चेहरा जितना ज्यादा लाल होता है उसे उतना ही ज्यादा स्वस्थ माना जाता है। इन बंदरों के जबड़े भी बाकि बंदरों के मुकाबले बहुत मजबूत होते है जिससे ये किसी भी चीज को आसानी से खा सकते है।
Capuchin Monkey
Capuchin monkey सेंट्रल अमेरिका और साउथ अमेरिका में पायी जाने वाली New World Monkey प्रजाति के बंदर है जिनका चेहरे से लेकर छाती तक के बाल भूरे रंग के होते है जबकि बाकि का शरीर काले रंग का होता है। New World monkey की प्रजातियों में Capuchin बंदर सबसे बुद्धिमान और समझदार प्रजाति है। इन बंदरों का दिमाग़ ही इनकी खासियत है, ये कुछ भी काम बहुत जल्दी सीख जाता है इसीलिए बहुत से इंसान इन्हें घरों में पालतू बना कर रखते है। सिखाये जाने पर ये बंदर कुछ भी काम कर सकते है और ये बहुत से शो और फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके है।
Mandrill Monkey
Mandrill सेंट्रल अफ्रीका में पाये जाने वाली बंदरों की प्रजाति है और ये दुनिया के सबसे रंग बिरंगे स्तनधारियों में से एक है। Mandrill का मुँह लम्बा होता है और मुँह में नीला सफ़ेद और लाल रंग का डिज़ाइन बना होता है और यही रंग उनके पिछवाड़े पर भी होता है लेकिन इनकी पूँछ बहुत ही छोटी होती है। Mandrill बहुत बड़ा मुँह खोल सकते है और इनके दाँत भी बहुत बड़े होते है जिस वजह से ये बहुत डरावने लगते है लेकिन ये इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते और उनके साथ घुलमिल कर रहते है।
Gibbon
ये बंदर भारत, चीन, बांग्लादेश और इंडोनेशिया के कुछ भागों में पाये जाते है। ये छोटे आकार के बंदर होते है और इनकी खास बात होती है कि ये अपनी पूरी जिंदगी एक ही जीवनसाथी के साथ गुजारते है। इन्हें पहचानना भी बहुत आसान होता है क्यूंकि नर Gibbon काले रंग के होते है जबकि मादा Gibbon सफ़ेद रंग की होती है। ये बंदर कुछ न कुछ शरारती हरकत करते रहते है जिस वजह से लोगों को ये बहुत प्यारे लगते है, जैसे कि ये पिछले दोनों पैरों पर चलते है और अपना संतुलन बनाने के लिए दोनों हाथों को हवा में उठाते है। ये ज़ब दोनों पैरों पर हाथ को हवा में उठा कर लड़खड़ाते हुए चलते है तो ऐसा लगता है कोई इंसान मस्ती में चल रहा हो।
Siamang
Siamang भी Gibbon परिवार के ही बंदर होते है लेकिन ये आकार में Gibbon से दोगुने होते है। ये मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड के जंगलो में पाये जाते है। Siamang पीछे से दिखने में चिम्पेंजी की तरह लगती है लेकिन इनकी गर्दन इन्हें बाकि सभी बंदरों की प्रजाति से अलग बनाती है। इनके गर्दन में एक थैली लटकी होती है जो आकार में इनके सिर जितनी ही होती है जिसका इस्तेमाल ये अलग अलग ऊँची आवाजें निकालने के लिए करती है और इसमें ये खाने को भी सुरक्षित रख सकती है।
Proboscis monkey
ये बंदर Borneo के आइलैंड में पाये जाते है और ये सबसे बड़े बंदरों की प्रजातियों में से एक है। ये बंदर अपनी नाक की वजह से आसानी से पहचानी जाती है जो कि सभी बंदरों की प्रजाति में सबसे लंबी होती है। नर Proboscis के नाक की लम्बाई 4 इंच तक होती है जबकि मादा की नाक इनसे छोटी है लेकिन नुकीली होती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये अपने लम्बे नाक का इस्तेमाल मादा Proboscis को लुभाने के लिए करते हैं और जिनकी नाक जितनी लंबी होती है मादा उस नर की तरफ उतनी ज्यादा आकर्षित होती है।
Leave a Comment