रोचक तथ्य : भारत के बारे मजेदार बातें – India Facts

Category : states fact

Author: admin

Post Date :

Interesting facts about India

  1. भारत के बारे में रोचक तथ्य (Amazing Facts about India).
  2. भारत के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारियां।

“सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा“

हमारा भारत महान हैं। भले ही इसमें बहुत सी कमियाँ हैं और ये अभी विकसित देशों से पीछे है, लेकिन इसमें अच्छाइयाँ भी बहुत हैं। हमारे पास एक महान संस्कृति है। हमारे पास ढेर सारे रंग बिरंगे त्यौहार हैं, जितने किसी और देश के पास नहीं।

हमारे पास प्यार है, भाईचारा हैं। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। पहाड़ हैं, झरने हैं और सबसे अच्छी बात ढेर सारे मसालेदार, मजेदार, स्वादिष्ट भोजन है। और रसगुल्ला जैसी मिठाई है।

जब भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूछा कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है। तो राकेश शर्मा ने उत्तर दिया- “सारे जहाँ से अच्छा”।

भारत के बहुत सी रोचक चीजें हैं जिनके बारे में हर भारतीय को जानना चाहिए। तो चलिए जानते हैं भारत के बारे में कुछ रोचक और मजेदार बातें :-

  1. भारत ने अपने आखिरी 10000 (दस हज़ार) वर्षों के इतिहास में कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। जबकि सबसे ज्यादा हथियार यही खरीदता है।
  2. शैम्पू का आविष्कार भारत में हुआ है। अचम्भे वाली बात है लेकिन, पहले लोग मिट्टी से बाल धुलने में यकीन रखते थे, मगर शैम्पू शब्द संस्कृत भाषा के चंपू शब्द से निकला है. चम्पू का अभिप्राय मसाज से है.
  3. martial arts का विकास सबसे पहले भारत में किया गया और ये बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा पूरे एशिया में फैलाई गई।
  4. भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम ने साले वर्ल्ड कप जीते हैं। भारत की पुरुष व महिला कबड्डी टीम ने अब तक संपन्न हुए सारे वर्ल्ड कप जीते हैं।
  5. चंद्रमा पर सबसे पहले पानी भारत ने ही खोजा था यह बात है सितंबर 2009 की भारत के चंद्रयान नामक सैटेलाइट ने चंद्रमा के मिनरलॉजी मैपर की मदद से चंद्रमा के सतह पर पहली बार पानी खोज निकाला था।
  6. सांप सीढ़ी के खेल को संत ज्ञान देव ने तेरहवीं शताब्दी में तैयार किया था। इसे पहले “मोक्षपट” का नाम दिया गया था। इस खेल में सीढियां वरदानों थीं जबकि सांप अवगुणों। इस खेल को कौडियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्‍तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्‍छे काम लोगों को स्‍वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकि बुरे काम दोबारा जन्‍म के चक्र में डाल देते हैं।
  7. लगभग 5 करोड़ साल पहले भारत एक महाद्वीप था जो अफ्रीका से टूट कर अलग हुआ था
  8. भारत के पहले रॉकेट को साइकिल पर ले जाया गया था।
  9. स्विटजरलैंड में 26 मई को साइंस डे के तौर पर मनाया जाता है, जो भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित है।
  10. दुनिया में दूसरे सबसे अधिक अंग्रेजी बोलने वाले भारत में हैं।
  11. भारत में विश्‍व भर से सबसे अधिक संख्‍या में डाक खाने स्थित हैं।
  12. भारत में सबसे ज्यादा नौकरियाँ भारतीय रेल ने दी है इसमें 16 लाख से भी ज्यादा लोग काम करते हैं
  13. भारत 17 वीं शताब्‍दी के आरंभ तक अंग्रेजों के आने से पहले सबसे सम्‍पन्‍न देश था। क्रिस्‍टोफर कोलम्‍बस भारत की सम्‍पन्‍नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला था और वह गलती से अमेरिका पहुँच गया।
  14. सन 1896 तक भारत विश्‍व में इकलौता ऐसा देश था जहाँ हीरे का उत्पादन होता था।
  15. केवल भारत में ही किसी भी चीज पर M.R.P. लिखा होता है
  16. भारत के सबसे पढ़े लिखे व्यक्ति “Shrikant Jichkar” (श्रीकांत जिचकार) हैं। उनके पास कुल 20 डिग्रीयाँ हैं। जिनमें IAS, IPS, MBBS भी हैं इन्होंने कुल 42 दिए थे। 25 साल की उम्र में ये MLA भी बने थे। 2 June 2004 को इनका देहांत हो गया ।
  17. आयुर्वेद सबसे आरंभिक चिकित्‍सा पद्धत्ति है। शाख विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।
  18. शतरंज की खोज भारत में की गई थी।
  19. कुंभ मेले का जमावड़ा इतना बड़ा होता है कि इसको अंतरीक्ष से भी देखा जा सकता है।
  20. बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन का अध्‍ययन भारत में ही आरंभ हुआ था।
  21. श्रीनगर के डल झील का डाकखाना भी शामिल है. यह तैरता हुआ डाकघर है और इसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी.
  22. दुनिया में सबसे अधिक बारिश भारत के मेघालय प्रांत के खासी पहाड़ियों पर स्थित मौसिनराम नामक जगह में है. इससे पहले यह रिकॉर्ड मेघालय के चेरापूंजी के नाम था
  23. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड चायल हिमाचल प्रदेश मे है इसे साल 1893 में बनाया गया था। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।
  24. बेलीपुल विश्‍व‍ में सबसे ऊंचा पुल है। यह हिमाचल पर्वत में द्रास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख घाटी में स्थित है। इसका निर्माण अगस्‍त 1982 में भारतीय सेना द्वारा किया गया था।
  25. सुश्रुत को शल्‍य चिकित्‍सा का जनक माना जाता है। लगभग 2600 वर्ष पहले सुश्रुत और उनके सहयोगियों ने मोतियाबिंद, कृत्रिम अंगों को लगना, शल्‍य क्रिया द्वारा प्रसव, अस्थिभंग जोड़ना, मूत्राशय की पथरी, प्‍लास्टिक सर्जरी और मस्तिष्‍क की शल्‍य क्रियाएं आदि की।
  26. वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी सी में यहां आगमन किया और यह आज विश्‍व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।
  27. जब कई संस्कृतियों में 5000 साल पहले घुमंतू वनवासी थे, तब भारतीयों ने सिंधु घाटी (सिंधु घाटी सभ्यता) में हड़प्पा संस्कृति की स्थापना की।

Tags

About Author

SHINEADS

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, 

You might Also Enjoy.....

Read More

Leave a Comment

Author : SHINEADS

Shineads.in: Your free source for premium WordPress themes and plugins.

Join Us

Recommended Posts

Important Pages

About Us

Contact Us

DMCA

Privacy Policy

We share modded android games apk's & modded apps apks for all. We share modded android games apk's & modded apps apks for all. We share modded android games apk's & modded apps apks for all.

Top Rated Posts

Recommended Posts