The Sky Burial Ritual, Tibet
यह अनोखा रिवाज़ तिब्बत के लोगों द्वारा मनाया जाता है। जिस प्रकार बाकी देशों या धर्मों में मरने के बाद मृतक के शरीर को जलाया जाता है या दफनाया जाता है लेकिन तिब्बतियों द्वारा इस रिवाज़ के अंतर्गत मृतकों के लाश के छोटे छोटे टुकड़े करके ऊंचे पहाड़ों में छोड़ दिया जाता है जहाँ Self-Flagellation Ritual गिद्ध व अन्य पक्षी इस लाश को खाते है।
Self Flaggelation Ritual
खुद को कोड़े मारने का यह रिवाज मोहर्रम के दसवें दिन में मनाया जाता है। इस दिन सभी मुस्लिम लोग व्रत रखते है औऱ कुछ मुस्लिम लोग हुस्सेन जो कि प्रोफेट मुहम्मद के पोते थे उनकी याद में शोक मनाने के लिए खुद को कोड़े मारते हैं। वे हुस्सेन को मुहम्मद का असली वारिस मानते है इसलिए उनके प्रति आदर और सम्मान दिखाने के लिए खुद को दर्द पहुंचाते हैं।
Blackening the Bride
स्कॉटलैंड में एक ऐसा रिवाज है जो दूसरों को सुनने में तो थोड़ा मजाकिया लगेगा लेकिन स्कॉटलैंड की दुल्हन को बिल्कुल पसंद नही होगा। दरअसल स्कॉटलैंड में शादी से पहले दुल्हन पर खराब दूध, अंडे जैसे बहुत सी चीजें फेंकी जाती है उसके बाद दुल्हन को पूरे बस्ती में ऐसे ही घुमाया जाता है। वहाँ के लोगों के अनुसार ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि लड़कियां शादी के बाद नयी जिंदगी की शुरुआत करती है और इस रिवाज के बाद दुल्हन को शादी से सम्बंधित आने वाली समस्याएं इस रिवाज के सामने छोटी ही लगेंगी।
Dancing With the Dead
मेडागास्कर की Malagasy जनजाति एक ऐसी अजीबोगरीब प्रथा मनाते है जिसमें लोग अपने पूर्वजों के मृत शरीर को दफनाए गए स्थान से बाहर निकलते हैं उसके बाद लाश को नए कपड़ों में लपेटा जाता है फिर जोर से गाना लगा कर उस क़ब्र के आसपास नाचते हैं। इस प्रजाति में यह परपंरा बहुत ही पहले से चली आ रही है और हर सात साल बाद यह मनाया जाता है। इस परपंरा को Famadihana कहा जाता है।
पिछली परम्परा आपको सुनने में भले ही थोड़ी मजाकिया लगी हो लेकिन ये परम्परा आपको डरा देगी। दरअसल इंडोनेशिया के Dani जनजाति के अंतर्गत अगर कोई मर जाता है तो उस परिवार की महिला को अपनी उंगली काटनी पड़ती है। कहा जाता है की ऐसा मरने वाले कि आत्मा की शांति के लिए किया जाता है। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि यह रिवाज सिर्फ महिलाओं के लिए है पुरुष ये नहीं कर सकते।
Feeding the Dead (Rome)
रोम में रोमन लोगों के बीच एक अजीबोगरीब परंपरा प्रचलित है। वहाँ लोग कब्रों में एक पाइप लगाते है जिससे कि मृतक के परिवार वाले लाश को खाना, शराब व शहद इत्यादि डाल सके।
Bullet Ant Gloves (Amazon)
अमेज़न की एक प्रजाति ऐसी हैं जहाँ पर लड़कों को अपने बड़ा होने यानी कि मर्द बन जाने को साबित करने के लिए एक भयानक परीक्षा देनी पड़ती है। इस परीक्षा में उन्हें Bullet Ants जो कि दुनिया की सबसे खतरनाक चींटिया है, उससे भरे हुए दस्ताने में अपने हाथों को लगभग 10 मिनट तक डाले रखना पड़ता है और और चींटियों का डंक सहना पड़ता है। वहाँ माना जाता है कि ऐसा करने से लड़का शारीरिक और मानसिक रूप से ताकतवर बनता है और एक कुशल योद्धा भी बनता है।
Bride kidnapping
ये अजीबोगरीब गरीब परम्परा अफ्रीका के कुछ भागों में कई सालों से मनाई जा रही है लेकिन समय के साथ साथ इसे गैरकानूनी कर दिया गया। लेकिन Moldova, Kyrgyzstan और Chechnya जैसे देशों में ये अभी भी मनाया जाता है। इस परंपरा में लड़का जिस भी लड़की से शादी करना चाहता है उसे किडनैप कर लेता है और अगर वह लड़का 2-3 दिनों तक लड़की को कैद में रखने में सफल हो जाता है तो वह लड़की आधिकारिक रूप से उस लड़के की बीवी बन जाती है।
Giraffe Neck, Thailand
थाईलैंड के Karen जनजाति में ऐसा माना जाता है कि लड़कियों की गर्दन जितनी लम्बी होगी वो उतनी ही सुंदर और आकर्षक होती है यही कारण है कि वहाँ लड़कियों को 5 साल के होते ही गले मे रिंग्स लगा दिए जाते है और समय के साथ साथ इन रिंग्स की संख्या बढ़ाई जाती है जिससे कि गर्दन की लंबाई भी धीरे धीरे लम्बी होने लगती है।
Maasai Spitting, Africa
केन्या और तंज़ानिया के Maasai जनजाति के लोगों में एक ऐसा रिवाज़ चला आ रहा है जो सभी सुनने वालों को अजीब जरूर लगेगा पर इन लोगों के लिए ये एक आम बात है। दरअसल इस जनजाति के लोग एक दूसरे का अभिवादन करने के लिए एक दूसरे पर थूकते है, और अपने से बड़ों से हाथ मिलाने से पहले उनके हाथों में थूकते हैं जो कि बड़ों के प्रति सम्मान को दर्शाता है। इतना ही नहीं ये लोग छोटे बच्चों पर भी थूकते है क्योंकि इसे शुभ माना जाता जी पर बच्चों को आशीर्वाद देना एक बुरा संकेत माना जाता है। तो अगर कभी आपका इस जनजाति के लोगों से मिलना हुआ तो सोच समझ कर ही हाथ मिलाये।
Break the Dishes, Germany
जर्मनी में एक ऐसा अजीबोगरीब रिवाज है जिसमे शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन दोनों के घर वाले मिलकर बर्तनों को तोड़ते है, इसके बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों मिलकर टूटे हुए बर्तनों को साफ करते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करके वे दूल्हा दुल्हन दोनों को शादी के बाद एक साथ काम करने की शिक्षा देते हैं।
Eating the Dead’s Ash (Brazil and Venezuela)
ब्राज़ील और वेनेजुएला में Yonamamo नाम की ऐसी प्रजाति है जिसमे की अजीबोगरीब परंपरा चली आ रही है। इसमें परिवार के किसी सदस्य की अगर मौत हो जाती है तो उसके राख औऱ हड्डियों का सूप बनाया जाता है परिवार के सभी लोगों को पिलाया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से मरे हुए व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है।
No Bathroom for Three Days After the Wedding (Northern Borne)
नॉर्थरन बॉर्न में Tidong में भी एक अजीबोगरीब रिवाज मनाया जाता है। यहाँ शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को 3 दिनों तक बाथरूम इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होती, मतलब वे ना तो नहा सकते हैं ना पेशाब कर सकते बाकी तो आप समझ ही गये होंगें। इन सभी को सम्भव बनाने के लिये घर वालों द्वारा उन्हें थोड़ा ही खाना खाने को दिया जाता है। इस रिवाज के पीछे लोगों का कहना है कि ऐसा करने से शादीशुदा जिंदगी अच्छी बीतती है।
Don’t Reach at Time (Venezuela)
वेनेजुएला में एक ऐसी प्रथा चली आ रही है जो सुनने शायद बहुत से लोगों को थोड़ी मजाकिया लगेगी। वेनेज़ुएला के लोग हर जगह तय किये गए समय से हमेशा 15 मिनट लेट ही जाते हैं चाहे वह किसी के घर खाना खाने जाना हो या किसी जरूरी मीटिंग में, क्योंकि समय पर पहुंचने वाले व्यक्ति को वहां लालची व उत्सुक मानते है।
Throw the Baby in Air (India)
बात जब परम्पराओं औऱ रीति रिवाजों की हो रही हो तो इसमें भारत कैसे पीछे रह सकता है। भारत के कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ मन्दिरों में बच्चों को मन्दिरों की छत से फेंकने का रिवाज 700 सालों से चला आ रहा था जिसमे हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग विश्वास करते थे। बच्चे के स्वस्थ पैदा होने पर भगवान के शुक्रिया के लिए बच्चों को मन्दिर के 30 से 50 फुट ऊँचे छत से नीचे फेंका जाता था और नीचे बच्चे के माँ बाप एक कपड़े में बच्चे को पकड़ते है। कहा जाता था कि ऐसा करने से बच्चे को भगवान का आशीर्वाद मिलता है और उसकी आयु लंबी होती है। पर 2009 में Baba Umer Dargah से इसकी एक वीडियो वायरल होने के बाद इसमें India’s Children’s Rights Law के अनुसार प्रतिबंध लगा दिया गया।
Leave a Comment